21वीं सदी में भी कौरव हैं.. जो पहनते हैं खाकी हाफपैंट, राहुल गांधी का एक और विवादित बयान

राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि 21वें सदी में भी कौरव हैं. उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस पार्टी का इतिहास देखें इसके कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा दिखेगा. यह तपस्या से बना एक संगठन है. कांग्रेस तपस्या में विश्वास करती है जबकि बीजेपी पूजा का संगठन है.

आरएसएस पर राहुल गांधी का सीधा हमला जारी हैं. उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि 21वें सदी में भी कौरव हैं जो खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा लिए होते हैं. इनके साथ 2 से 3 अरबपति खड़े होते हैं. नोटबंदी किसने लागू की? नोटबंदी, गलत GST पर साइन भले नरेंद्र मोदी ने किया हो लेकिन हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों ने प्रधानमंत्री का हाथ लगाया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी.

अपने भाषण में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा में किसी का धर्म नहीं पूछा गया. अगर कोई गिरा तो उसे उठाया गया. वहीं, उन्होंने केन्द्र सरकार से सवालिया लहजे में पूछा कि, पांडवों ने कुछ गलत किया था? पांडवों ने नोटबंदी, GST लगाई थी? पांडव कभी ऐसा नहीं करते क्योंकि पांडव तपस्वी थे और वो जानते थे कि ये सब इस धरती के तपस्वियों के साथ चोरी करने का तरीका है.

आरएसएस पर इतना बोलकर ही राहुल गांधी चुप नहीं हुए, उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस के लोग कभी हर-हर महादेव के नारे नहीं लगाते क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये लोग भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने जय सिया राम से देवी सीता को हटा दिया है. ये लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं. बता दें, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोल रहे थे.

भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की: राहुल गांधी ने इस दौरान कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि यात्रा इस समय कुरुक्षेत्र में है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समाज में फैलाई जा रही नफरत और भय को खत्म करने के लिए है. इसके अलावा यह बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भी है. उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस पार्टी का इतिहास देखें इसके कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा दिखेगा. यह तपस्या से बना एक संगठन है. कांग्रेस तपस्या में विश्वास करती है जबकि बीजेपी पूजा का संगठन है.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास, PM मोदी करेंगे तेलंगाना दौरा

संतो ने किया बयान का विरोध: वहीं राहुल गांधी के बयान पर कई पुजारियों नाराजगी जताई है. उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपनी टिप्पणी से उनका अपमान करने का आरोप लगाया है.  गांधी ने कहा था कि भारत तपस्वियों का देश है न कि पुजारियों का. युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के उज्ज्वल पंडित ने आरोप लगाया कि गांधी ने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान किया है जिसमें पुजारियों ने केंद्रीय भूमिका निभाई है. उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया है कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेता दिखावे के लिए जनेऊ पहनते हैं और अपने सिर पर तिलक लगाते हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >