राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग

Rahul Gandhi letter to PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति और लोकतंत्र को मजबूत किया और बहुजनों और गरीबों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाई.

Rahul Gandhi letter to PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने पत्र में कहा कि यह कदम उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान होगा, जो कांशीराम को सशक्तिकरण और आशा के प्रतीक के रूप में देखते हैं. राहुल गांधी ने अपने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति का स्वरूप बदलने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने आंदोलनों के माध्यम से बहुजनों और गरीबों में राजनीतिक जागरूकता पैदा की और सामाजिक न्याय की दिशा में अहम योगदान दिया है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि कांशीराम के योगदान को यादगार बनाने के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जाए.

राहुल गांधी बोले-कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा-आज यानी रविवार (15 मार्च) जब हम कांशीरामजी की जयंती मना रहे हैं और उनकी विरासत और योगदान पर विचार कर रहे हैं, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. कांशीराम ने भारतीय राजनीति का स्वरूप बदल दिया. उन्होंने यह याद दिलाया कि उनका मत, उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और यह देश सभी का समान रूप से है.

लंबे समय से की जा रही है कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग- राहुल गांधी

अपने पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि कांशीराम के प्रयासों के कारण कई ऐसे लोग, जिन्होंने पहले कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में सोचा भी नहीं था, अब राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने का साधन के रूप में देखने लगे. कांशीराम ने अपना जीवन समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के लिए इन वादों को साकार करने के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया और हमारी राजनीतिक व्यवस्था को अधिक प्रतिनिधि और न्यायपूर्ण बनाया.

कई सालों से दलित बुद्धिजीवी, नेता और कार्यकर्ता कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते रहे हैं. उन्होंने लखनऊ में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि उपस्थित नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को दृढ़ता से दोहराया था. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा- कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करना देश के प्रति उनके अपार योगदान को मान्यता देगा और उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करेगा, जो उन्हें सशक्तीकरण और आशा का प्रतीक मानते हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: बंगाल-असम से तमिलनाडु-केरल तक: 4 राज्यों और एक UT में चुनाव तिथियों का ऐलान, पूरा शेड्यूल देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >