धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटी, 15 की मौत

मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार रात मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई.

धार जिले में यह हादसा रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चिकल्या फाटा के पास हुआ. बग्गड़ क्षेत्र से करीब 35 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद गाड़ी पलट गयी और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गयी.

हादसे के तुरंत बाद धार के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है. बाद में तीन लोगों की और मौत की खबर आई.

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान

इंदौर के डिविजनल कमिश्नर सुदाम खाड़े ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 46 लोग सवार थे, तभी वह अचानक पलट गया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2–3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. अब तक करीब 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि गंभीर घायलों का पूरा इलाज कराया जाए. साथ ही मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है.

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

पीएम मोदी ने धार हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >