MP Election 2023 : जाति जनगणना देश का ‘एक्स रे’, मध्य प्रदेश की रैली में बोले राहुल गांधी

1 / 1
MP Election 2023 : जाति जनगणना देश का ‘एक्स रे’, मध्य प्रदेश की रैली में बोले राहुल गांधी
फुल स्क्रीन में देखें

Shahdol: Congress leader Rahul Gandhi during a public meeting ahead of MP Assembly elections, in Shahdol district, Tuesday, Oct. 10, 2023. (PTI Photo)(PTI10_10_2023_000150A)

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की स्थिति का सच जानने के लिए हम केंद्र सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंचे और प्रदेश की शिवराज सरकार पर जोरदार हमला किया. कांग्रेस नेता ने मंगलवार को जाति जनगणना को देश का ‘एक्स-रे’ करार दिया, जोकि ओबीसी, दलितों और आदिवासियों की स्थिति पर प्रकाश डालने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि ‘चाहे कुछ भी हो’ उनकी पार्टी केंद्र को इस कवायद को संपन्न कराने के लिए मजबूर करेगी. राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जातीय जनगणना के मुद्दे पर नहीं बोलने का भी आरोप लगाया.

आपको बता दें कि बिहार में जाति आधारित सर्वे होने के बाद कांग्रेस मामले को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर पूरी तरह से हमलावर है. राहुल गांधी सार्वजनिक सभा में जाति जनगणना के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं. यही नहीं वे लोकसभा में भी इस मामले पर केंद्र की मोदी सरकार को घेर चुके हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी, दलित और आदिवासियों की स्थिति का सच जानने के लिए हम केंद्र सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे. राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकारों ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू का दी है..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना देश का ‘एक्स-रे’ है. देश के आदिवासी, दलित, ओबीसी घायल हैं.आइए जांच करें… इससे तस्वीर साफ हो जाएगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस द्वारा की गई जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने की चुनौती दी… लेकिन इसके बारे में बात करने के बजाय, वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण के बारे में बात करते हैं…जाति जनगणना पर बोलिये.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लिखी गई एक किताब का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि किताब में उल्लेख किया गया है कि गुजरात नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रयोगशाला है. उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लेकिन मध्य प्रदेश मृत व्यक्तियों के इलाज, व्यापमं, बच्चों के मध्याह्न भोजन, आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसे कई घोटालों की प्रयोगशाला है. मध्य प्रदेश में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होंगे. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >