Rahul Gandhi Award: नेता प्रतिपक्ष बनते ही राहुल गांधी के बदले दिन, इस पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Rahul Gandhi Award: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की धाकड़ जीत के बाद राहुल गांधी के दिन बदल गए हैं. पहले उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद मिला और उन्हें एक खास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

Rahul Gandhi Award: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पार्टी के दिग्गज नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी की याद में स्थापित ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ के लिए चुना गया है. ‘ओमन चांडी फाउंडेशन’ ने प्रथम ‘ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार’ की घोषणा नेता की पहली पुण्यतिथि के तीन दिन बाद रविवार को की.

राहुल गांधी को एक लाख रुपये और प्रतिमा देकर किया जाएगा सम्मानित

इस पुरस्कार के विजेता को एक लाख रुपये की राशि और प्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्म निर्माता नेमम पुष्पराज द्वारा बनाई गई प्रतिमा दी जाएगी.

राहुल गांधी को पुरस्कार के लिए क्यों चुना गया

राहुल गांधी को ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार के लिए क्यों चुना गया, इसकी जानकारी खुद कांग्रेस की ओर से दी गई. पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, जिन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान निकाला. राहुल गांधी को पुरस्कार के लिए एक चयन समिति ने चुना है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ जूरी ने पुरस्कार विजेता का चयन किया.

Also Read: Nipah Virus: क्या है निपाह वायरस? केरल में एक लड़के की मौत, जानें कारण और लक्षण

अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >