क्या राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री? संजय राउत ने दिया चौकाने वाला बयान

संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बहुत जल्द करिश्मा करेंगे. उन्होंने आगे कहा, राहुल अपने नेतृत्व कौशल को दिखायेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता पर काबिज होंगे. राउत ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंककर राहुल करिश्मा करेंगे.

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर चौकाने वाला बयान दे दिया है. राउत ने उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर चौकाने वाली टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने लायक हैं.

राहुल गांधी करेंगे करिश्मा

संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बहुत जल्द करिश्मा करेंगे. उन्होंने आगे कहा, राहुल अपने नेतृत्व कौशल को दिखायेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता पर काबिज होंगे. राउत ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंककर राहुल करिश्मा करेंगे.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सावाल पर बोले संजय राउत- क्यों नहीं

संजय राउत से जब पूछा गया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए राउत ने कहा, क्योंकि नहीं, राहुल गांधी ने खुद प्रधानमंत्री पद के लिए इनकार कर दिया था. लेकिन अगर देश की जनता उन्हें इस पद पर देखना चाहती है, तो उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा. संजय राउत ने कहा, लोकतंत्र में जनता ठान ले तो कोई भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है.

Also Read: संजय राउत का दावा, वेंटीलेटर सपोर्ट पर एकनाथ शिंदे सरकार, फरवरी में हो जाएगा पतन

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी है. एक दिन के रेस्ट के बाद रविवार को सुबह कठुआ से फिर से यात्रा की शुरुआत हुई. जिसमें राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते नजर आये. मालूम हो राहुल गांधी पिछले 125 दिनों से देशभर के 52 जिलों की यात्रा कर रहे हैं. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी कुल 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति होगी.

31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में एक मंच पर जुटेंडे प्रमुख विपक्ष दल

भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति की घोषणा 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में की जाएगी. जहां कांग्रेस पार्टी विशाल जनसभा करने वाली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे ने इस सभा में शामिल होने के लिए देशभर की प्रमुख विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >