‘राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक, कार्रवाई न करने के लिए ब्लैकमेल कर रहीं सोनिया’? सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर से फोड़ा ‘बम’

Subramanian Swamy: बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर से बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बता दिया है.

Subramanian Swamy: सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया और सोशल मीडिया में उनके द्वारा दाखिल वार्षिक रिटर्न की कॉपी शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी पर कार्रवाई न करने के लिए सोनिया गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ब्लैकमेल कर रही हैं ?

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर राहुल गांधी को लेकर क्या किया दावा?

सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए. जिसमें उन्होंने, ब्रिटिश सरकार को दाखिल किया गया एक वार्षिक रिटर्न का दस्तावेज शेयर किया. जिसमें राहुल गांधी का नाम दिख रहा है. उसमें कंपनी का नाम और पता भी लिखा गया है. पोस्ट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, यह राहुल गांधी द्वारा ब्रिटिश नागरिक के रूप में ब्रिटिश सरकार को दाखिल किया गया वार्षिक रिटर्न है. क्या सोनिया द्वारा मोदी को कार्रवाई न करने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है?

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी बोला हमला

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला. उन्होंने एक्स पर लिखा, मोदी और शाह राहुल गांधी को क्यों बचा रहे हैं, जबकि वे विदेशी नागरिक हैं, जिन्होंने 2003 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है और लंदन में बैक ऑप्स नाम की कंपनी शुरू की है. उनकी भारतीय नागरिकता अमान्य है. स्वामी ने आगे लिखा, अगर मोदी उन्हें बचाना जारी रखते हैं, तो मुझे उनके और शाह के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ेगा.

Also Read: Wayanad Landslide News: ‘वायनाड आपदा सामान्य नहीं’, पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

राहुल गांधी की नागरिकता पर पहले भी स्वाल उठा चुके हैं सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी पहली बार राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सवाल नहीं उठाए हैं. बल्कि उन्होंने 2015 में भी इस मुद्दे पर आवाज बुलंद की थी और प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए उनकी संसद सदस्यता और भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की थी. 2016 में भी बीजेपी सांसद महेश गिरी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर स्पीकर को चिट्ठी लिखी थी और कांग्रेस सांसद को स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी. जिसके बाद मामला एक समिति के पास जांच के लिए भेज दिया गया था. बाद में राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा था कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि न तो मैंने कभी ब्रिटिश नागरिकता मांगी है और न ही मैंने रखी है. 2017 में सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मुद्दे को फिर से उठाया था और तात्कालिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी थी.

भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं

भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है. कोई भी नागरिक केवल एक देश का नागरिकता रख सकता है. भारत का नागरिक किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ले सकता है. अगर ऐसा होता है, तो उसकी नागरिकता खत्म हो सकती है.

बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर मोदी एक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >