Video: माई फ्रेंड... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में किसने लगा लिया राहुल गांधी को गले, हंस-हंसकर छात्र हुए लोटपोट

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अंधभक्त सवाल नहीं पूछते, जबकि एक सच्चा छात्र वही होता है जो व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाता है.

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक छात्र वही होता है जो सवाल उठाता है और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाता है.

राहुल गांधी ने कहा, “अंधभक्त कहता है कि विकास की जरूरत नहीं है. मोदी जी विष्णु के अवतार हैं. लेकिन अंधभक्त कभी सवाल नहीं पूछता.”

स्कूल-कॉलेज और पेपर लीक का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने कहा कि अंधभक्त यह सवाल नहीं पूछता कि हमारे स्कूलों और कॉलेजों की हालत ऐसी क्यों हो गई है. उन्होंने पूछा कि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों खराब हो गया है और परीक्षाओं के पेपर क्यों लीक हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी बोले- क्यूरियोसिटी, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से देश बनता है

उन्होंने कहा कि एक छात्र इन मुद्दों पर सवाल उठाता है और अपनी आवाज सामने रखता है. राहुल गांधी ने छात्रों को सवाल पूछने और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाला बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >