Rahul Gandhi: विदेश में राहुल गांधी के दिए बड़े बयान, जिससे बौखला गई थी बीजेपी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी विदेशी जमीन से भी केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बड़े बयान दे चुके हैं. उन्होंने कई मामलों को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया. अब एक बार फिर राहुल विदेश जा रहे हैं.

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ब्रेक देने वाले हैं. 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विराम रहेगा. इस दौरान राहुल गांधी विदेश दौरे पर जा रहे हैं. दरअसल राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी जा रहे हैं, जहां उनका लेक्चर है. इससे पहले भी राहुल गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर दे चुके हैं. राहुल गांधी विदेशी जमीन से भी केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बड़े बयान दे चुके हैं. उन्होंने कई मामलों को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया. अब एक बार फिर राहुल विदेश जा रहे हैं. ऐसे में मीडिया गलियारों में चर्चा है कि एक बार फिर राहुल गांधी बीजेपी और आरएसएस पर मुखर हो सकते हैं. अपने पहले अपने विदेश दौरे में राहुल गांधी ने कई ऐसे बयान दिए हैं जिससे बीजेपी तिलमिला गई है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप भी लगा चुकी है.

राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बड़े बयान

साल 2023 में कैब्रिज यूनिवर्सिटा में राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कह दिया था भारत में लोकतंत्र खतरे में है. छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख जहां लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व नहीं हो. राहुल गांधी ने कहा था कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है इसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा था कि भारत में बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश नजर आ रहा है. जो लोकतंत्र के गिरावट का सूचक है. राहुल गांधी ने भारत की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी

दलितों और अल्पसंख्यकों को दबा रही सरकार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जर्मनी में एक सवाल के जवाब में कहा था कि देश में साल 2014 में आई मोदी सरकार दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को दबाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा था कि इससे पहले जितनी सरकारें आयी थी इन लोगों के उत्थान का काम किया था, लेकिन मोदी सरकार इन्हें दबा रही है. राहुल गांधी के इस बयान का बीजेपी ने जमकर विरोध किया था

राहुल गांधी ने की थी आरएसएस की मुस्लिम ब्रदरहुड से तुलना

राहुल गांधी बीते साल अपने भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन के दौरे गये थे. वहां राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना मिस्र के विवादित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी थी. गौरतलब है कि मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को कई देशों में आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा अपने एक बयान में राहुल गांधी ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ को फासीवादी संगठन बताते हुए कहा था कि इसने भारत के करीब सभी संस्‍थानों पर कब्जा कर लिया है. राहुल के इस बयान की भी बीजेपी ने घोर निंदा की थी.

पेगासस को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर बोला था हमला

इसके अलावा राहुल गांधी ने ब्रिटेन में भारत सरकार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया था. उन्होंने देश के अफसरों को फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी. राहुल ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये सरकार जासूसी कर रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >