मोदी को ‘अदाणी जी की जय’ कहना चाहिए, काम तो उनका ही करते हैं’, राजस्थान में बोले राहुल गांधी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया. आपको बता दें कि प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होने हैं जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बूंदी में रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि अब देश को बदलने का समय आ गया है. मोदी भारत माता की जय कहते हैं, उनको अदाणी जी की जय कहना चाहिए. रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करा सकते क्योंकि वे अदाणी के लिए काम करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उनको ‘अदाणी जी की जय’ कहना चाहिए … काम तो उनका करते हैं.

Also Read: राजस्थान: सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, चुनावीसभा में करने जा रहे थे ड्यूटी

जाति आधारित जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी

जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करवा सकते चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मोदी तो अदाणी के लिए काम करते हैं. आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह काम राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कर सकती है. जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो गई और पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को बात समझ में आ गयी, उस दिन ये देश बदल जायेगा. अब देश को बदलने का समय आ गया है.

गरीब, किसान, मजदूर ही ‘भारत माता’ हैं

राहुल गांधी ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही ‘भारत माता’ हैं और भारत माता की ‘जय’ तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >