'मुझे सियासी वजहों से फंसाया गया', राहुल गांधी ने सुलतानपुर कोर्ट में कहा

राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट के समक्ष उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए. कोर्ट में उन्होंने आरोपों को खारिज किया और कहा-मुझे सियासी वजहों से फंसाया गया. विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी को 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था. अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 अगस्त को तय की है.

राहुल गांधी का वीडियो सामने आया

इससे पहले आज सुबह ही राहुल गांधी रवाना हुए जिसका वीडियो सामने आया. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि पत्रकारों के सवाल पूछने पर वे सीधे निकल लिए. इसके बाद वे अपनी कार में बैठकर आगे की ओर निकल गये. वीडियो लखनऊ एयरपोर्ट का है. इससे पहले कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया था कि राहुल गांधी सुबह नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह कार से सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे. सांसद-विधायक कोर्ट में उनकी पेशी होनी है.

क्या है मामला

बीजेपी के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसको लेकर 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था. कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी. विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता को 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था.

Read Also : Ranchi News: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह, 14 अगस्त को अगली सुनवाई

बीजेपी की इस गंदी राजनीति की निंदा करता हूं: प्रमोद तिवारी

मामले पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि विभिन्न जिलों में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मामला दर्ज करना बीजेपी की गंदी राजनीति है. मैं बीजेपी की इस गंदी राजनीति की निंदा करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >