Video : संसद परिसर में बारिश के बीच फंसे राहुल-प्रियंका, बोले राहुल- गाड़ी नहीं आ रही है भैया

Video : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह (6 अगस्त) से हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं संसद परिसर में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला. मूसलाधार बारिश के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर तक अपनी कार का इंतजार करते रहे. दोनों बारिश में भीगते हुए आपस में बातचीत करते नजर आए.

Video : दिल्ली में हो रही तेज बारिश का असर संसद परिसर में भी देखने को मिला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मूसलाधार बारिश के कारण संसद परिसर में अपनी कार का इंतजार करते नजर आए. बारिश तेज होने की वजह से दोनों कुछ देर तक वहीं रुके रहे. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. 

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेज बारिश के बीच नजर आ रहे हैं. आसपास मौजूद ज्यादातर लोग छाता लेकर खड़े हैं, लेकिन राहुल और प्रियंका बिना छाते के बारिश में भीगते हुए आपस में बात करते दिख रहे हैं. वीडियो में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से कुछ कहती और उन्हें समझाती नजर आती हैं. इसी दौरान मीडिया के लोग भी उनके पास पहुंच जाते हैं.

राहुल गांधी हंसते हुए कहते सुनाई देते हैं, "गाड़ी नहीं आ रही है भैया..." कुछ देर बाद गाड़ी पहुंचती है, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उसमें बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >