Raghav Chadha: राघव चड्ढा की तुलना भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से करना पड़ा महंगा, यूट्यूब चैनल के खिलाफ केस दर्ज

Raghav Chadha: ‘आप’ के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल पर केस दर्ज किया गया है. जानें पूरा मामला

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर लुधियाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ केस दर्ज किया है. लुधियाना लोकसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार अशोक पप्पी पाराशर के बेटे विकास पाराशर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कैपिटल टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ लुधियाना के शिमलापुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है.

खबरों की मानें तो शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चैनल ने ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की तुलना भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से की, साथ ही दावा किया कि ‘आप’ ने चुनाव टिकट बेचे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर में कहा गया है कि यूट्यूब चैनल ने दावा किया है कि विजय माल्या जनता का पैसा लेने के बाद ब्रिटेन भाग गए और इसी तरह, एक राज्यसभा सदस्य इंग्लैंड चले गए.

Read Also : बिना शर्त माफी मांगे निलंबित राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

राघव चड्ढा के ब्रिटेन जाने की खबर

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च के महीने में खबर आई थी कि ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आंख की सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाने वाले हैं. चड्ढा रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी करावाने वहां जाने वाले थे. रेटिना डिटेचमेंट की बात करें तो ये आंखों में होने वाली एक गंभीर बीमारी होती है. इस बीमारी में रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं जिसकी वजह से आंखों की रोशनी को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. इसे रोकने के लिए सर्जरी की जरूरत होती है.

Read Also : लंदन में एक दूसरे संग हुई दोस्ती… इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, काफी फिल्मी है परिणीति और राघव की लवस्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >