न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर. चिदंबरम का निधन, पोखरण टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका में आए थे नजर

R Chidambaram Passes Away : न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर. चिदंबरम का निधन शनिवार को हो गया. वे 88 वर्ष के थे.

R Chidambaram Passes Away : न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर. चिदंबरम का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. चिदंबरम ने पोखरण-I और पोखरण-II परमाणु टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. एक साइंटिस्ट के रूप में अपने करियर में चिदंबरम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक, परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव के रूप में काम किया. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

पद्म श्री और पद्म विभूषण मिल चुका है चिदंबरम को

भारत में 1975 और 1998 के परमाणु टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साइंटिस्ट राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया. डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के एक अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार प्रोग्राम से जुड़े रहे चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में देर रात तीन बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. उन्होंने एटॉमिक एनर्जी कमीशन के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया था. चिदंबरम को 1975 में पद्म श्री और 1999 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया था.

पोखरण-I परमाणु टेस्ट कब हुआ?

पोखरण-I भारत का पहला सफल परमाणु टेस्ट था. यह परीक्षण 18 मई, 1974 को राजस्थान के पोखरण में किया गया था. इसे ‘स्माइलिंग बुद्धा’ के नाम से भी जाना जाता है. इस टेस्ट को शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट (पीएनई) बताया गया.

पोखरण-II परमाणु टेस्ट कब हुआ?

पोखरण-II भारत द्वारा मई 1998 में किए गए परमाणु टेस्ट की एक श्रृंखला थी. इसे ऑपरेशन शक्ति के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत का दूसरा परमाणु टेस्ट था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >