Putin India Visit: पुतिन के स्वागत में लगे पोस्टर, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. उनके आगमन से पहले खास तैयारी की जा रही है. पुतिन के स्वागत में दिल्ली में फ्लेक्स बोर्ड और रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए हैं. दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा द��� गई है.

Putin India Visit: PM नरेंद्र मोदी के बुलावे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान, वह PM मोदी से बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में दावत देंगी.

पुतिन की भारत यात्रा से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पुतिन की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. पुलिस ने कहा कि सुरक्षा मानकों के कारण उनके ठहरने के स्थान के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुतिन के आगमन से लेकर प्रस्थान तक हर गतिविधि पर संयुक्त रूप से काम कर रहीं कई सुरक्षा इकाइयां नजर बनाए रखेंगी.

कड़ी निगरानी के लिए 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

पुतिन की सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को पूरे समय अधिकतम सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. कड़ी निगरानी के लिए 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी मार्ग सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और उन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, जहां से रूसी राष्ट्रपति गुजर सकते हैं. वीवीआईपी आवाजाही के लिए सभी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यात्रियों को असुविधा कम हो, इसके लिए समय-समय पर यातायात परामर्श जारी किया जाएगा. ड्रोन रोधी प्रणाली भी तैनात की जाएंगी.

मल्टी लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे पुतिन

दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और पुतिन की निजी सुरक्षा टीम ने एक मल्टी लेयर सुरक्षा घेरा बनाया है, जिसके तहत स्वैट टीमें, आतंकवाद रोधी इकाइयां, स्नाइपर और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं. इसके अलावा, उच्च-गुणवत्ता वाले सीसीटीवी नेटवर्क और तकनीकी निगरानी प्रणालियां भी यात्रा से जुड़े सभी क्षेत्रों में सक्रिय कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Putin India Visit : दिल्ली में स्नाइपर्स तैनात, एक हलचल पर तुरंत एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >