रक्षाबंधन से पहले पंजाब सरकार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, 814 मास्टर काडर अध्यापक बने लेक्चरर, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

Punjab News: रक्षाबंधन से पहले पंजाब सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लेक्चरर के तौर पर तरक्की दी है. तरक्की प्राप्त करने वाले सभी अध्यापकों को बधाई देते हुये मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भरोसा जताया है कि वह अपने पढ़ाने के तजुर्बे और जुनून से नौजवानों, जिन्होंने आगे चल कर देश का नेतृत्व करना है, को इसी तरह प्रेरित और शिक्षित करते रहेंगे.

Punjab News: रक्षाबंधन से पहले पंजाब सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 814 मास्टर काडर अध्यापकों को लेक्चरर के तौर पर तरक्की दी गई है. इन अध्यापकों को तरक्की पूरे समर्पण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में डाले योगदान और सालों के तजुर्बे को ध्यान में रखते हुए दी गई है. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह तरक्कियां विभिन्न विषयों से संबंधित अध्यापकों को दी गई हैं, जिनमें पंजाबी के 360, राजनीति शास्त्र के 271, अंग्रेी के 135, कॉमर्स के 40, संस्कृत के दो, फ़ाईन आर्टस का एक, होम साईंस के तीन और समाज शास्त्र के दो लैक्चरर शामिल हैं.

तरक्की प्राप्त करने वाले सभी अध्यापकों को बधाई देते हुये मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भरोसा जताया है कि वह अपने पढ़ाने के तजुर्बे और जुनून से नौजवानों, जिन्होंने आगे चल कर देश का नेतृत्व करना है, को इसी तरह प्रेरित और शिक्षित करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इन अध्यापकों के कॅरियर में यह विस्तार उनको अपने लंबे तजुर्बे और दृढ़ वचनबद्धता से विद्यार्थियों के बौद्धिक और निजी विकास को यकीनी बनाने के लिए और बेहतर ढंग से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा.

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग एक ऐसा शैक्षिक माहौल सृजन करने के लिए वचनबद्ध है जो विद्यार्थियों की सफलता और शिक्षकों के पेशेवर विकास दोनों के लिए अनुकूल हो. उन्होंने आगे कहा कि यह तरक्कियां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सोच अनुसार एक मजबूत शैक्षिक ढांचा बनाने के लिए विभाग के चल रहे प्रयत्नों का हिस्सा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >