फायरिंग से इलाका हुआ धुआं-धुआं, पंजाब के गुरदासपुर दो ग्रुप के बीच गोलीबारी, 4 की मौत

पंजाब के गुरदासपुर दो ग्रुप के बीच गोलीबारी हुई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी

पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो ग्रुप के बीच फायरिंग हुई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. घटना रविवार रात की है जो बटाला के विठवान गांव में हुई. दोनों ग्रुप में कुल 13 लोग थे. पुलिस ने बताया कि दोनों ओर के दो-दो लोगों की मौत हुई है जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इस गोलीबारी के बाद पंजाब में राजनीति तेज हो चुकी है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह भयावह घटना है जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की एक और विफलता को उजागर करती है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा- बटाला के विथवान गांव में दो विरोधी ग्रुप के बीच चल रहे झगड़े की वजह से चार लोगों की जान गई है. प्रदेश में ‘आप’ सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है. जब से भगवंत मान की सरकार सूबे में आई है, तब से पंजाब किसी की जमीन नहीं रह गई है. उन्होंने सीएम भगवंत मान से सवाल किया कि आखिरकार कार्रवाई किए जाने से तक और कितनी जानें जाएंगी?

Read Also : Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, लहराई गई तलवारें

अपने इस पोस्ट को सिरसा ने भगवंत मान के अलावा पंजाब के ‘आप’ के ‘एक्स’ अकाउंट को टैग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >