'चन्नी को राहुल गांधी ने सीएम बनाया, मुझे पंजाब की जनता ने', CM भगवंत मान का कांग्रेस नेता पर पलटवार

राहुल गांधी ने कहा कि आपको स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए और किसी के रिमोट कंट्रोल में नहीं होना चाहिए. जानें CM भगवंत मान ने कैसे किया पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को ऐसी बात कह दी जिसपर राजनीति तेज हो चली है. कांग्रेस नेता ने मान को किसी के ‘रिमोट कंट्रोल’ में नहीं रहने की सलाह दी और कहा कि उन्हें स्वतंत्र रूप से राज्य चलाना चाहिए. राहुल गांधी के इस बयान के बाद पंजाब के सीएम मान का भी बयान सामने आया और उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कस दिया.

क्या कहा भगवंत मान ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा ना ही बोले तो अच्छा है… मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने..आपने 2 मिनट में चुने हुए मुख्यमंत्री कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था..यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं..आप बोलते अच्छे नहीं लगते..

क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पंजाब के होशियारपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को पंजाब से चलाया जाना चाहिए, इसे दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए. भगवंत मान को (अरविंद) केजरीवाल जी और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पंजाब के CM भगवंत मान को दी सलाह, कहा- अरविंद केजरीवाल के कहने पर ना चलें

रिमोट कंट्रोल का जिक्र करके राहुल गांधी ने कसा तंज

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपको स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए और किसी के रिमोट कंट्रोल में नहीं होना चाहिए. यह पंजाब के सम्मान का मामला है. यहां चर्चा कर दें कि भगवंत मान को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिनका आरोप है कि पंजाब सरकार के सभी बड़े फैसले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >