अप्रैल में छुट्टियों की बहार! रामनवमी से गुड फ्राइडे तक ऐसे प्लान करें लॉन्ग वीकेंड

Public holiday: अप्रैल का महीना शुरू होते ही छुट्टियों की बारिश होना शुरू हो गई है. इस महीने कई त्योहारों के होने के कारण उत्तर प्रदेश में बैंकों और स्कूलों को जमकर छुट्टियां दी जाएंगी. जानिए किस-किस दिन उत्तर प्रदेश में छुट्टियां रहने वाली हैं.

Public Holiday: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में अनेकों त्योहार पड़ने के कारण छुट्टियां भरपूर दी जाएंगी. यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने किस-किस दिन प्रदेश में छुट्टियां रहेंगी, खासकर बैंकों और स्कूलों की छुट्टियां. आप पहले से अपने परिवार के साथ प्लान बनाकर घूमने जा सकते हैं और अपने परिवार के साथ यादगार पलों का मजा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं कितने दिनों के लिए और कब उत्तर प्रदेश में रहेंगी छुट्टियां.

उत्तर प्रदेश में किस दिन रहेंगे स्कूल बंद?

इस महीने में स्कूल के छात्रों को एक साथ कई छुट्टियों का आनंद मिलेगा. इस महीने वीकेंड्स के अलावा 4 और अलग से छुट्टियां दी जाएंगी. इसमें पहली छुट्टी 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर दी जाएगी. इसके बाद 10 अप्रैल को महावीर जयंती के लिए भी स्कूल बंद रहने वाले हैं. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है, इस दिन भी स्कूल के छात्रों को छुट्टी दी जाएगी और अंत में 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की सार्वजनिक छुट्टी होगी.

किस-किस दिन बैंक रहने वाले हैं बंद?

अप्रैल के महीने में बैंकों में काम करने वालों के लिए खुशखबरी है. इस महीने बैंक को पूरे 16 दिनों के लिए छुट्टियां दी जाएंगी. यदि आपको बैंक में कोई काम करवाना है, तो जान लीजिए किस दिन बैंक बंद रहेगा. 6 अप्रैल को रामनवमी और रविवार है, इस कारण इस दिन बैंक बंद रहेगा. इस महीने की तीसरी छुट्टी 10 अप्रैल को है, इस दिन महावीर जयंती है, जिसके लिए सार्वजनिक छुट्टी दी जाएगी. फिर 12 अप्रैल को दूसरा शनिवार है, इस दिन बैंक बंद रहता है. वहीं 13 अप्रैल को वीकेंड की छुट्टी रहेगी.

इसके बाद 18 तारीख को गुड फ्राइडे के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी दी जाएगी. 20 तारीख को फिर से रविवार की छुट्टी दी जाएगी. 26 अप्रैल को चौथा शनिवार है, इस दिन बैंक बंद रहेगा. 27 अप्रैल को इस महीने का आखिरी रविवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेगा.

यह भी पढ़े: Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >