Governor Appointment: प्रो असीम घोष हरियाणा और गजपति राजू गोवा के राज्यपाल नियुक्त, कविन्द्र गुप्ता लद्दाख के LG बनाए गए

Governor Appointment: प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके अलावा पी ए गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कवींद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया. यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई है.

Governor Appointment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल, पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

कौन हैं कवींद्र गुप्ता?

कवींद्र गुप्ता आरएसएस बैकग्राउंड से आते हैं. महज 13 साल की उम्र में उन्होंने संघ ज्वाइन कर लिया था. 1978 से 1979 तक विश्व हिंदू परिषद के पंजाब ईकाई के सचिव के रूप में काम किया. 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार जम्मू शहर के मेयर रहे. 2014 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने. 2018 में वो जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने.

पुष्पपति अशोक गजपति राजू

पुष्पपति अशोक गजपति राजू टीडीपी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने 1978 में जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की. उसके बाद 1982 में एनटी रामाराव की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ गए. 2014 में गजपति राजू केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए.

कौन हैं आशिम कुमार घोष?

प्रो असीम कुमार घोष जाने-माने राजनेता हैं. पश्चिम बंगाल में वो 1999 से 2002 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे. उन्हें बीजेपी ने हावड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >