प्रियंका गांधी का तंज, नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री जो रोते हैं कि उन्हें गाली दी गयी, कहा- राहुल से सीख लें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘जहरीले सांप’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि अब तक पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें 91 बार तरह-तरह की गालियां दी हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गालियों के संबंध में टिप्पणी पर रविवार को कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की बातों को झेलने का साहस दिखाना चाहिए. प्रियंका ने प्रधानमंत्री को अपने भाई राहुल गांधी से सीख लेने की भी सलाह दी जो देश की खातिर गोली खाने को तैयार हैं.

खरगे के जहरीले सांप वाले बयान पर पीएम मोदी ने कहा था, कांग्रेसियों ने 91 बार गाली दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘जहरीले सांप’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि अब तक पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें 91 बार तरह-तरह की गालियां दी हैं.

मोदी पहले पीएम जो रोते हैं कि उन्हें गाली दी गयी : प्रियंका

यहां बागलकोट जिले में एक जनसभा में वाड्रा ने प्रधानमंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘कम से कम वे (91 गालियां) एक चीज में फिट बैठ रहे हैं, अगर आप उनके द्वारा मेरे परिवार को दी गई गालियों को देखें और अगर हम सूची तैयार करना शुरू कर दें तो हम एक के बाद कई किताबें प्रकाशित करा सकते हैं. उन्होंने कहा, पिछले दो-तीन दिनों से जो कुछ मैं देख रही हूं, वह अजीब है. मैं कई प्रधानमंत्रियों को देख चुकी हूं. इंदिरा जी (इंदिरा गांधी), उन्होंने इस देश के लिए गोलियां खाईं. राजीव गांधी, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. मैंने पी वी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह को इस देश के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है. प्रियंका ने कहा, लेकिन वह (मोदी) पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आपके सामने आते हैं और रोते हैं कि उन्हें गालियां दी जा रही हैं. वह आपका दुख सुनने के बजाय यहां आकर अपने बारे में बताते हैं.

मेरा भाई गाली ही नहीं, देश के लिए गोली खाने के लिए तैयार : प्रियंका

मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यालय में किसी ने लोगों की समस्याओं के बारे में नहीं बल्कि उन लोगों के बारे में एक सूची बनाई है जिन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार गाली दी थी. कांग्रेस नेता ने कहा, हिम्मत रखिए मोदी जी. मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए. मेरा भाई कहता है कि वह इस देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है. मेरा भाई कहता है कि वह सच के लिए खड़ा रहेगा, चाहे गाली दो, गोली मारो या चाकू मारो.

प्रियंका ने कहा, लोगों की आवाज सुनें पीएम मोदी

प्रियंका ने कहा, मोदी जी डरिए मत. ये सार्वजनिक जीवन है और ऐसी बातें झेलनी पड़ती हैं. साहस दिखाने और आगे बढ़ने की जरूरत है. कांग्रेस महासचिव ने कहा, अब जब मैं आपसे बात कर रही हूं, तो मैं आपको बता दूं, अगर आप एक और बात सीखते हैं तो यह अच्छा होगा. लोगों की आवाज सुनें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >