Priyanka Gandhi in Wayanad : वायनाड में प्रियंका गांधी ने कहा- बुरे वक्त में आपने राहुल गांधी का दिया साथ

Priyanka Gandhi in Wayanad : केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनंतवडी में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया.

Priyanka Gandhi in Wayanad : केरल के वायनाड में उपचुनाव से पहले राजनीति गरमा चुकी है. कांग्रेस नेता और इस लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनंतवडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि मोदी जी की सरकार केवल अपने बड़े व्यापारी दोस्तों के लिए काम करती है. उनका उद्देश्य आपको बेहतर जीवन देना नहीं है. नई नौकरियां ढूंढना नहीं है. बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा नहीं है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे थे, उन पर हर दिन बीजेपी के लोग हमला कर रहे थे. उनके खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा था और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था, उस वक्त आप ही थे तो उनके साथ खड़े थे. आप ही थे जिन्होंने पहचाना कि यह आदमी सच्चाई के लिए लड़ रहा है. आपने राहुल जी का समर्थन किया और उसे लड़ने का साहस दिया.

Read Also : Raihan Vadra : क्या अपने इस शौक को मारकर राजनीति में इंट्री करेंगे रेहान वाड्रा ? राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

मैं भाग्यशाली हूं कि प्रियंका मेरी बहन हैं: राहुल गांधी

अपनी बहन और पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरी बहन हैं. अब, आप भी भाग्यशाली हैं कि वह यहां से चुनाव में उतरीं हैं. वह आपकी बहन, आपकी मां और आपकी बेटी जैसी होंगी..इसलिए मुझे विश्वास है कि अब आपके पास सबसे अच्छी सांसद है जो आपको मिल सकती थी.

https://twitter.com/ANI/status/1852984062950113534

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >