Priyanka Gandhi in Lok Sabha : गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद कलर की साड़ी में संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी , देखें वीडियो

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा संसद भवन के लिए निकलीं तो उनपर फूलों की वर्षा की गई. वह कुछ अलग लुक में लोकसभा में नजर आईं. देखें वीडियो.

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ले ली है. हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में वायनाड से सदन के लिए उन्हें चुना गया हैं. प्रियंका लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह पहली बार संसद में नजर आईं हैं. वह सफेद साड़ी में लोकसभा पहुंचीं, जिसपर गोल्डन बॉर्डर नजर आया. प्रियंका अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद पहुंचीं. सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं.”

इससे पहले जब प्रियंका गांधी अपने आवास से संसद के लिए रवाना हुईं, तो समर्थकों ने उनकी कार पर फूलों की वर्षा की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया.

इससे पहले कांग्रेस सांसद के सुरेश ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ” 11 बजे प्रियंका गांधी सांसद के रूप में शपथ लेंगी. उन्हें वायनाड में शानदार जीत मिली है. यह उनके लिए ऐतिहासिक जीत है.”

Read Also : Wayanad By Poll: संसद में पहली बार एक साथ नजर आएंगे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी

गांधी परिवार के तीन लोग संसद में दिखे

गांधी परिवार के तीन लोग संसद में नजर आ रहे हैं. रायबरेली से जीतकर आए राहुल गांधी लोकसभा में जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा में पहले से ही मौजूद हैं. प्रियंका के लोकसभा में आने से गांधी परिवार के सांसदों की संख्या में एक और इजाफा हो गया. वायनाड के उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव ने 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >