Priyanka Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में प्रियंका गांधी का प्यार से स्वागत किया जाएगा, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : 35 साल तक स्टार प्रचारक और संकट मोचक प्रियंका गांधी वॉड्रा लोकसभा पहुंचीं हैं. जानें उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वॉड्रा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि उनका बहुत प्यार से स्वागत किया जाएगा. बीजेपी जिन मुद्दों को छिपा रही है, वे उन्हें उठाएंगी. यह उनका पहला दिन है, मुझे उम्मीद है कि उनका अच्छे से स्वागत किया जाएगा.”

संसद में गांधी-नेहरू परिवार तीन सदस्य

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी यूपी के रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीते थे. बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी. इसके बाद उपचुनाव करवाए गए. वायनाड से प्रियंका के जीतने के बाद यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य होंगे. भाई राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं. प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनी हैं.

राजनीति में 35 साल का अनुभव है प्रियंका गांधी के पास

प्रियंका 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं. उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है. वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं. इसका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुका है.

Read Also : Wayanad By Poll: संसद में पहली बार एक साथ नजर आएंगे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी

प्रियंका गांधी कितने वोट से जीतीं

चुनाव आयोग के अनुसार, प्रियंका गांधी को कुल 6,22,338 वोट मिले हैं, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >