विज्ञान भवन में 11 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी भी करेंगे बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी को विज्ञान भवन में एक पुरस्कार समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी. पुरस्कार पाने वाले बच्चों से पीएम मोदी 24 जनवरी को बातचीत करेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जनवरी को विज्ञान भवन में एक पुरस्कार समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी. पुरस्कार पाने वाले बच्चों से पीएम मोदी 24 जनवरी को बातचीत करेंगे. बता दें, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए जिन बच्चों को चुना गया है वो सामाजिक सेवा, शैक्षणिक, खेल, कला और संस्कृति के साथ-साथ अपनी वीरता और असाधारण प्रतिभा के लिए चुने गये हैं. बीते साल यानी 2022 में 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

बीते साल 29 बच्चों को किया गया था सम्मानित: गौरतलब है कि साल 2022 में 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया था. ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए थे. 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इन पुरस्कार विजेताओं में 15 लड़के और 14 लड़कियां थी.

वहीं, बीते साल कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में वर्चुअल तरीके से इन बच्चों को सम्मानित किया गया. चुने गये बच्चों के असाधारण कार्यों को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में एक वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया था.  पुरस्कार विजेता अपने माता-पिता और अपने-अपने जिले के जिला मजिस्ट्रेट के साथ संबंधित जिला मुख्यालय से कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Also Read: पीएम मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान, ब्रिटिश सांसद ने कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >