राष्ट्रपति ने केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा किया मंजूर, हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप

राजेंद्र पाल गौतम का धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और गौतम हिंदू देवी-देवताओं को भगवान न मानने और उनकी पूजा न करने की शपथ लेते हुए सुनाई दे रहे थे. जिसके बाद भारी विवाद हुआ था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. गौतम के इस्तीफे के बाद दिल्ली को बहुत जल्द नया समाज कल्याण मंत्री मिल जाएगा. नये मंत्री के लिए कई नाम भी सामने आ रहे हैं. जिसमें एक नाम राखी बिड़लान का भी बताया जा रहा है.

केजरीवाल के पूर्व मंत्री गौतम पर लगा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

मालूम हो अरविंद केजरीवाल के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा था. दरअसल उनपर आरोप था कि वह धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिसके बाद बवाल हुआ और उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ा था. मंत्री के तौर पर गौतम के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग का जिम्मा था. वह सीमापुरी से विधायक हैं. इससे पहले गौतम के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार भी था लेकिन इस साल मार्च में इसे वापस ले लिया गया था.

Also Read: Delhi: अरविंद केजरीवाल के बयान पर बोले भगत सिंह के रिश्तेदार, अपराधियों की तुलना शहीदों से क्यों?

गौतम के धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो हुआ था वायरल

राजेंद्र पाल गौतम का धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और गौतम हिंदू देवी-देवताओं को भगवान न मानने और उनकी पूजा न करने की शपथ लेते हुए सुनाई दे रहे थे. जिसके बाद भारी विवाद हुआ था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. एक ओर जहां भाजपा ने गौतम और आम आदमी पार्टी (आप) पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर गौतम ने दलील दी कि विवादित शपथ बी आर आंबेडकर के 22 वचनों का हिस्सा थी, जो उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाने के दौरान लिए थे.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं पीएम मोदी ? अरविंद केजरीवाल ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >