गर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

गुजरात के बनासकांठा में एक गर्भवती महिला के साथ हुए रेप का मामला सामने आया है. उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने और बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

गुजरात के बनासकांठा जिले में 30 वर्षीय गर्भवती महिला से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म, मारपीट और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी के दो भाइयों और चाचा की तलाश जारी है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मुख्य आरोपी अख्तरशाह फकीर गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक सी.एल. सोलंकी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अख्तरशाह फकीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके भाई आरिफ रजबशाह फकीर और इलियास रजबशाह फकीर तथा चाचा सलीमशाह फकीर को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

20 अगस्त को दर्ज हुई FIR

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ 20 अगस्त को धानेरा थाने में मामला दर्ज किया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिछले महीने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया गया.

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के नाम पर महिला के करीब आया आरोपी

एफआईआर के मुताबिक, महिला उस समय पांच महीने की गर्भवती थी. उसका पति उससे अलग रहता है. इसी दौरान पति का परिचित अख्तरशाह फकीर उसके संपर्क में आया. महिला के अनुसार, अख्तरशाह ने कहा था कि उसके दादा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए ‘तांत्रिक’ उपाय बता सकते हैं.

पहले भी दर्ज हुआ था यौन उत्पीड़न का मामला

महिला ने अप्रैल में पालनपुर ईस्ट थाने में अख्तरशाह फकीर और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अख्तरशाह और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

बेटियों के अपहरण और जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि अप्रैल में दर्ज मामले में फरार आरिफ और इलियास ने उसे जान से मारने और उसकी बेटियों का अपहरण करने की धमकी दी. महिला के मुताबिक, इसी दबाव के कारण उसे गुजरात उच्च न्यायालय के समक्ष हलफनामा दाखिल कर समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

जेल से बाहर आने के बाद फिर साथ रहने का दावा

एफआईआर के अनुसार, 16 जून को अख्तरशाह फकीर और उसके चचेरे भाइयों के जेल से रिहा होने के बाद महिला और अख्तरशाह धानेरा तालुका के एक गांव में रहने लगे. महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद अख्तरशाह उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट करता रहा.

दूसरे पुरुषों से फोन पर बात कराता था

महिला ने आरोप लगाया कि अख्तरशाह उस पर फोन के जरिए दूसरे पुरुषों से संपर्क करने का दबाव डालता था. शिकायत के मुताबिक, इस दौरान उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया गया.

दुष्कर्म और धर्मांतरण कानून के तहत केस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा गुजरात धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है.

Also read : VIDEO: गुरुग्राम में सड़कों पर पानी ही पानी, कतार में खड़ी स्कूल बसें; अंदर बैठे बच्चे देखते रहे जलभराव का मंजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >