पंजाब चुनाव से पहले सीएम अमरिंदर को झटका, प्रधान सलाहकार के पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Prasant Kishore Resignation: पंजाब में चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने सीएम अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह को खत के जरिए इसकी सूचाना दी. प्रशांत किशोर का कहना है कि वो थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं.

  • प्रशांत किशोर ने प्रधान सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा

  • कहा- थोड़े समय के लिए ब्रेक लेना चाहता हूं

  • पत्र लिखकर कैप्टन अमरिंदर को दी इसकी सूचना

जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Punjab CM Captain Amrinder Singh) के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे से पहले प्रशांत किशोर ने पंजाब के सिएम को एक खत भी लिखा. सिएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखे एक पत्र में किशोर ने कहा कि वो सार्वजनिक जीवन में सक्रिय राजनीति से फिलहाल कुछ दिनों का ब्रेक चाहते हैं.

इसी साल बने थे पंजाब के प्रधान सलाहकार: बता दें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इसी साल 2 मार्च को पंजाब कांग्रेस के लिए प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए थे. पंजाब में उन्हें कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिला हुआ था. लेकिन अचानक एक पत्र के जरिए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया.

प्रशांत किशोर ने क्या लिखा है खत में: प्रशांत किशोर ने प्रधान सलाहकार के पद से अचानक क्यों इस्तीफा दे दिया है, इसके कारणों का पूरा पता नहीं चल पाया है. लेकिन उन्होंने सीए अमरिंदर सिंह को जो खत लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि, वो कुछ दिनों के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस कारण फिलहाल वो प्रधान सलाहकार के पद की जिम्मेदारी नहीं उठा सकेंगे. साथ ही, उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें क्या करना है ये भी उन्हें तय करना है. उन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह का धन्यवाद भी किया.

Also Read: 9 साल की बच्ची की मौत मामले में राजनीति! तीन दिन बाद बना दिल्ली का बड़ा राजनीतिक मुद्दा, जानिए पूरा अपटेड

गौरतलब है कि इन दिनों प्रशांत किशोर की कांग्रेस से काफी नजदीकियां बढ़ गई है. ऐसे में कई जानकार और मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि वो आने वाले समय में कांग्रेस से जुड़ सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले प्रशांत किशोर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सोनिया गांधी और कांग्रेस के कई और बड़े नेताओं से मुलाकात की है. ऐसे में अनुमान है कि आने वाले समय में कांग्रेस से जुड़ सकते हैं.

Also Read: यूपी चुनाव के लिए मोदी सरकार का बड़ा दांव!, अब राज्य बनाएंगे ओबीसी लिस्ट, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >