कांग्रेस ने रजनी पाटिल को राज्य सभा में बनाया पार्टी सचेतक, प्रमोद तिवारी उपनेता

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दोनों की नियुक्ती के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी.

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है. कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दोनों की नियुक्ती के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी. इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) को सूचित किया गया.

आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से उपनेता का पद था खाली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं. रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं. पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था.

Also Read: Karnataka Election 2023: कांग्रेस का दावा कर्नाटक में 65 सीटों पर सिमट जाएगी BJP, कहा-लोग भाजपा से नाराज

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं प्रमोद तिवारी

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले प्रमोद तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. प्रमोद तिवारी ने बीएससी और एलएलबी है. रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज की. उन्होंने अब तक हुए 12 चुनावों में 10 बार कब्जा जमाया. वर्ष 1980 में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस सीट पर पहली बार जीत का झंडा गाड़ा था. उसके बाद से कांग्रेस ने आज तक किसी दल को खाता नहीं खोलने दिया.

कौन हैं रजनी पाटिल

महाराष्ट्र से संबंध रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं. वह जम्मू-कश्मीर की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रभारी भी हैं. शानदार काम को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी दिया गया. उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 49वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >