Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन जारी, पूणे स्थित आवास में गिराया गया अवैध निर्माण

Pooja Khedkar: प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर के पुणे स्थित आवास पर अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया है. प्रशासन ने उनके घर की चारदीवारी को तोड़ दिया है. पूजा खेडकर के ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी रद्द कर दिया है.

Pooja Khedkar: महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर हर दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं. पूजा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके दिव्यांगता प्रमाणपत्र हासिल किया था. इसी को लेकर उनपर कानूनी शिकंजा कसने लगा है. इधर, विवादों में घिरने के बाद उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी की ओर से पूजा खेडकर का ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया है. इसी कड़ी में प्रशिक्षु आईएएस के पुणे स्थित आवास पर अवैध अतिक्रमण की बात भी सामने आयी है जिसके खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई. प्रशासन ने उनके आवास पर अवैध निर्माण को हटा दिया है. उनके घर की चारदीवारी को तोड़ा गया है.

पूजा खेडकर को एकेडमी ने किया तलब
महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है.  अकादमी ने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें वापस बुलाने का फैसला किया है. महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गदरे की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अकादमी ने खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है. साथ ही आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए उन्हें तत्काल वापस बुला लिया है.

पूजा खेडकर ने 2022 में पिंपरी अस्पताल से लिया था दिव्यांगता प्रमाणपत्र- डॉक्टर
ट्रैनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने अगस्त 2022 में पुणे जिले के पिंपरी के एक अस्पताल से आंशिक ‘लोकोमोटर दिव्यांगता’ प्रमाणपत्र हासिल किया था. उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC, ओबीसी) समुदाय का बताया था. खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेष अधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है. पिंपरी स्थित सरकारी यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल के डीन डॉ राजेंद्र वाबले ने कहा है कि पूजा खेडकर 2022 में अपने बाएं घुटने के जोड़ संबंधी दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए आवेदन किया था. डीन ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि खेडकर में सात फीसदी ‘लोकोमोटर दिव्यांगता’ है.

पूजा खेडकर ने पुणे जिलाधिकारी के खिलाफ की उत्पीड़न की शिकायत
ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवसे पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वाशिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.  मामले को लेकर एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि पूजा खेडकर पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई. बता दें, पूजा खेडकर यूपीएससी में चुने जाने के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोपों का सामना कर रही हैं. उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था. खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Agniveer: अग्निवीर पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण, उम्र में भी मिलेगी छूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >