PM Modi speech : पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर किया निवेदन, त्योहार के उमंग में ना भूलें, कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, कायम है खतरा
Copied link
Pm Modi live speech update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस संबंध में खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे संबोधन में लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क और स्वस्थ रहने को कहा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश से लॉकडाउन चला गया है, कोरोना वायरस नहीं, इसलिए त्योहारों के मौसम में हमें लापरवाही बिलकुल भी नहीं करनी है. हमें उल्लास में सावधानी को नहीं भूलना है. त्योहार हमारे जीवन में खुशियां तभी लायेंगे जब आपसब स्वस्थ और सतर्क रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि जबतक कोरोना का वैक्सीन नहीं आया है, हमें सावधान रहना है. पीएम मोदी का ट्वीट आते ही इस बात की चर्चा जोरों से होने लगी थी कि आखिर पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहने वाले हैं. जब से देश पर कोरोना वायरस का संकट आया है पीएम नरेंद्र मोदी कई बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं. उन्होंने जनता कर्फ्यू से इसकी शुरुआत की थी. हालांकि पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनपर हमला बोला था.पीएम मोदी के संबोधन पर Prabhatkhabar.com का यह लाइव ब्लॉग-
1:05 AM. 21 Oct 201:05 AM. 21 Oct
वैक्सीन के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि विश्व में सभी देश वैक्सीन के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. सरकार इस प्रयास में है कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध हो वो हर भारतीय को मिले. भारत में कोविड 19 के मरीजों के लिए 90 लाख बेड हैं. 12 हजार कोरेंटिन सेंटर हैं. लगभग दो हजार कोरोना की जांच के लिए टेस्टिंग लैब हैं. देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टेस्ट हो चुका है. यह कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारी ताकत है.
1:05 AM. 21 Oct 201:05 AM. 21 Oct
पीएम मोदी ने दी त्योहारों की बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में आप स्वस्थ रहें यह मेरे लिए बहुत जरूरी है. इसलिए आपसब सपरिवार खुश रहें और सतर्क रहें ताकि कोरोना का कहर आप सब पर ना टूटे. त्योहारों के मौसम में यह सबसे बड़ी खुशी होगी कि आप स्वस्थ रहें. आप सबको आने वाले त्योहारों की बधाई. स्वस्थ रहें सतर्क रहें.
1:05 AM. 21 Oct 201:05 AM. 21 Oct
त्योहारों के मौसम में ना करें लापरवाही
पीएम मोदी ने कहा कि अभी नवरात्रि है, उसके बाद दशहरा, दीवाली, ईद, छठ और गुरुनानक जयंती भी आने वाली है. हमारे मन में उल्लास है, उसे बनायें रखें लेकिन मेरा आप सबसे हाथ जोड़कर यह आग्रह है कि लापरवाही ना करें. कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है. इसलिए साबुन से बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना और मास्क पहनना बहुत जरूरी है.
1:05 AM. 21 Oct 201:05 AM. 21 Oct
पीएम मोदी ने कहा गलती और बीमारी को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचरितमानस का उदाहरण देते हुए कहा कि गलती और बीमारी को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसका जबतक पूरी तरह इलाज ना हो जाये, इस कम नहीं समझना चाहिए.
1:05 AM. 21 Oct 201:05 AM. 21 Oct
11:39 PM. 20 Oct 2011:39 PM. 20 Oct
देश में रिकवरी रेट हाई, मृत्युदर कम
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकवरी रेट बहुत अच्छी है और मृत्यु दर कम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम असावधान हो जायें. हमें अभी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी.
11:39 PM. 20 Oct 2011:39 PM. 20 Oct
पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन खत्म हुआ है, कोरोना वायरस नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि देश में लॉकडाउन खत्म हो चुका है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें सावधानी बरतनी ही होगी.
11:39 PM. 20 Oct 2011:39 PM. 20 Oct
जनता कर्फ्यू से अबतक लंबा सफर हमने तय किया : पीएम नरेंद्र मोदी
राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने जनता कर्फ्यू से अबतक लंबा सफर तय किया है, अब अनलॉक शुरू हो चुका है. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस अभी भी बना हुआ है.
11:39 PM. 20 Oct 2011:39 PM. 20 Oct
पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने किया हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनपर हमला किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी आप अपने संबोधन में देशवासियों को बतायें कि चीन की सेना को आप कब भारतीय क्षेत्र से हटाने वाले हैं.
11:07 PM. 20 Oct 2011:07 PM. 20 Oct
PM Modi शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है.
Posted By : Rajneesh Anand
मुख्य बातें