प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफॉर्म का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस रिकॉर्ड को हाल में ’गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने भी मान्यता दी है. करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म को तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 1,507 मी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में रविवार को हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित किया. साथ ही पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफॉर्म का भी उद्घाटन किया.

श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर तैयार हुआ दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस रिकॉर्ड को हाल में ’गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने भी मान्यता दी है. करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफॉर्म को तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 1,507 मीटर है.

पीएम मोदी ने आईआईटी धारवाड़ को किया राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे में आईआईटी धारवाड़ को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इसकी आधारशिला उन्होंने फरवरी 2019 में रखी थी. इसे 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. संस्थान वर्तमान में चार वर्षीय बी टेक कार्यक्रम, पांच वर्षीय बीएस-एमएस कार्यक्रम, एम टेक और पीएच डी कार्यक्रमों की पेशकश करता है.

पीएम ने होसपेटे स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे नेटवर्क के होसपेटे-हुबली-तिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के उन्नयन को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है. विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी.

डबल इंजन की सरकार कर्नाटक का कर रही विकास : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो, इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं. भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है.

धारवाड़ में IIT का नया कैम्पस कर्नाटक की विकासयात्रा में नया अध्याय लिख रहा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, धारवाड़ में IIT का नया कैम्पस कर्नाटक की विकासयात्रा में नया अध्याय लिख रहा है. जितने ज्यादा उत्तम इंस्टीट्यूट होंगे उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी. यही कारण है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने आगे कहा, धारवाड़ केवल एक गेटवे ही नहीं रहा बल्कि ये कर्नाटक और भारत की जीवंतता का एक प्रतिबिंब बन गया है. इसे कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >