‘एक थोड़ा तीखा वाला’, पीएम मोदी के साथ जापान के PM के गोलगप्पे खाने का वीडियो वायरल

PM Modi Golgappe Video : पीएम मोदी के साथ जापान के PM के गोलगप्पे खाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें वायरल होता ये फोटो और वीडियो

PM Modi Golgappe Video : भारत दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ दिल्ली के बुद्ध पार्क भी घूमने पहुंचे. इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने पारंपरिक खाने का आनंद लिया. अब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के गोलगप्पे खाने की तस्वीर और वीडियो वायरल है, जिस पर लोग कई तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो और वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ गोलगप्पे का आनंद उठा रहे हैं. दोनों प्रधानमंत्रियों का चेहरा गोलगप्पा खाने के बाद देखते ही बन रहा है. इस दौरान उन्होंने लस्सी का भी आनंद लिया. गोलगप्पे खाने की फोटो और वीडियो देख कुछ सोशल मीडिया यूजर कई तरह के सवाल कर रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा कि क्या सीन है?


आ रहे हैं मजेदार कमेंट

जहां एक यूजर ने लिखा कि ये भी अच्छा है…वैसे बिस्कुट पर चर्चा होती तो अच्छा होता….वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाईसाब! एक थोड़ा तीखा वाला… दोनों देशों के संबंधों से ज़्यादा, फिलहाल मेरा ध्यान गोल गप्पे पर है.. ज़रा एक और देना…

कांग्रेस का तंज

कांग्रेस की ओर से इस वायरल वीडियो पर कटाक्ष किया गया है. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पुलवामा में जब हमारे जवान शहीद हुए तब प्रधानमंत्री जी जीम कॉर्बेट में शूटिंग में व्यस्त, सुर्खियां बटोर रहे थे, आज जब विदेश में भारतीय तिरंगे का अपमान किया जा रहा है, प्रधानमंत्री जी गोलगप्पे खाते हुए सुर्खियां बटोर रहे हैं, आतंकियों को कब तक “दिल से माफ़ और साफ” नहीं करेंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >