PM Modi Rally: कटरा में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- कोई ताकत धारा 370 वापस नहीं ला सकती

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कटरा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi Rally: कटरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सकती. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस चंद वोटों के लिए कभी भी हमारी आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है. उन्होंने राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, कांग्रेस के वारिस ने विदेश जाकर कहा कि हमारे ‘देवी-देवता’ भगवान नहीं हैं. यह हमारी आस्था का अपमान है. कांग्रेस को इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए. वे यह सब सिर्फ कहने के लिए या गलती से नहीं कहते हैं. यह एक सुनियोजित साजिश है. यह एक नक्सली मानसिकता है जो दूसरे धर्मों और दूसरे देशों से आयातित है. कांग्रेस की इस नक्सली मानसिकता ने जम्मू की डोगरा संस्कृति का अपमान किया है.

PM Modi Rally: कांग्रेस को वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं दिखता

कटरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस को अपने वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं दिखता, यही कारण है कि उन्होंने वर्षों से जम्मू और कश्मीर के बीच विभाजन को और गहरा किया है. उन्होंने हमेशा जम्मू के साथ भेदभाव किया है. हमने जम्मू को मुख्यधारा में लाया है.

Also Read: PM Modi in Srinagar: श्रीनगर में पीएम मोदी ने कहा- तीन खानदान यहां कब्जा चाहते हैं

पीएम मोदी का कटरा में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 सितंबर को होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए कटरा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >