पीएम मोदी ने 6 महीने में किए 13 देशों के दौरे: 75 करोड़ रुपये हुए खर्च, नॉर्वे यात्रा रही सबसे महंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं पर इस साल 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया, 2021 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

AAP सांसद संजय सिंह और CPI सांसद ने सरकार से मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और सीपीआई (CPI) के सांसद वी शिवदासन ने राज्यसभा में पीएम मोदी की यात्रा पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब में विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने डेटा सामने रखे.

इस साल अब तक 13 देशों की यात्रा कर चुके हैं पीएम मोदी

मंत्रालय ने बताया कि इस साल जुलाई तक प्रधानमंत्री के विदेश यात्राओं पर कुल 74,58,93,797 रुपये (लगभग 74.59 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं. इस दौरान उन्होंने मलेशिया, इजरायल, यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, इटली, फ्रांस, स्लोवाकिया, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 13 देशों की यात्राएं कीं.

नॉर्वे और इजराइल दौरे पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल सबसे अधिक 17.46 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री के नॉर्वे दौरे पर खर्च हुई. इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा खर्च फरवरी में उनके इजरायल दौरे पर आया, जिस पर 11.92 करोड़ रुपये खर्च हुए.

2021 से लेकर जुलाई 2026 तक पीएम मोदी की यात्राओं में खर्च हुए 557.51 करोड़ रुपये

विदेश मंत्रालय ने बताया, 2021 से लेकर जुलाई 2026 तक पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर कुल मिलाकर 5,57,51,34,018.56 रुपये (लगभग 557.51 करोड़ रुपये) खर्च किए गए हैं. पिछले साल सबसे ज्यादा 25.59 करोड़ रुपये फ्रांस दौरे पर खर्च हुई थी.

यूपीए सरकार के दौरों से भी की गई तुलना

मंत्रालय ने UPA सरकार के दौरान हुए विदेश दौरों के आंकड़े भी शेयर किए.

  • अमेरिका (2011): 10.74 करोड़ रुपये
  • रूस (2013): 9.95 करोड़ रुपये
  • फ्रांस (2011): 8.33 करोड़ रुपये
  • जर्मनी (2013): 6.02 करोड़ रुपये

विदेश यात्राओं में पीएम मोदी का शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों के मुख्य कार्यक्रमों में द्विपक्षीय बैठकें, भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) के साथ बात, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी, स्मारक दौरे और स्टेट बैंक्वेट शामिल होते हैं. पीएम मोदी विशेष विमान 'एयर इंडिया वन' (बोइंग 777-300ER) से यात्रा करते हैं. उनकी यात्राओं में पीएमओ, विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का सुरक्षा दस्ता साथ रहता है.


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया डरपोक, कहा-गुंडे भेजकर छात्रों से मंगवा रहे हैं माफी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >