Video: 15 अगस्त को लाल किले निकलने से पहले PM मोदी से मिलने पहुंचे ‘खास दोस्त’, शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा किया, जिसमें वे अपने प्यारे दोस्तों - मोर और गाय के बच्चों को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं.

PM Narendra Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें वे मोर और गायों को खाना खिलाते और प्यार करते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि रोज सुबह अपने इन दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है.

घर से निकलते ही मिलने पहुंचे खास 'दोस्त'

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्हें सुबह जल्दी लाल किले के लिए निकलना था. शायद उनके इन ‘दोस्तों’ को भी इसका अंदाजा हो गया था. इसलिए वे उनके घर से निकलने के दौरान उनसे मिलने पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: Video: टाइम्स स्क्वायर से सिएटल तक लहराया तिरंगा, अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का स्वतंत्रता दिवस

पीएम मोदी ने लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है. कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए निकलते समय वे मुझसे मिलने आ गए. हमेशा की तरह खास!”


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >