PM Modi Visit: दो जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे. पीएम मोदी पहले घाना के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की जाएगी साथ ही आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के माध्यम से इसे प्रगाढ़ करने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी ब्राजील के अलावा घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा ग्लोबल साउथ के कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए उनकी यात्रा करेंगे.
विदेश मंत्रालय के अनुसार इस आठ दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ब्राजील के अलावा घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे. यात्रा के पहले चरण में मोदी 2 से 3 जुलाई तक घाना का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. साथ ही, यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा होगी.

द्विपक्षीय संबंधों को पीएम मोदी करेंगे मजबूत

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे. पीएम मोदी पहले घाना के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की जाएगी साथ ही आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के माध्यम से इसे प्रगाढ़ करने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा की जाएगी. घाना से प्रधानमंत्री 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. वर्ष 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ वार्ता करेंगे. द्वीपीय देश की संसद के संयुक्त सत्र को भी मोदी द्वारा संबोधित किये जाने की उम्मीद है.

पीएम मोदी अर्जेंटीना की करेंगे यात्रा

अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी 4 से 5 जुलाई तक अर्जेंटीना की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री रक्षा, कृषि, खनन, तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ कई चीजों पर वार्ता करेंगे. बयान में कहा गया ‘‘प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा से भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ होगी.’’ अपनी यात्रा के चौथे चरण में पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर इस देश की यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 5 से 8 जुलाई 2025 तक ब्राजील का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी की चौथी ब्राजील यात्रा होगी. सत्रहवां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जाएगा. शिखर सम्मेलन से इतर मोदी द्वारा कई द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया जाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति नेटुम्बो नांदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >