PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका के बीच हुए ये 7 महत्वपूर्ण समझौते, एक-एक प्वाइंट में जानें

PM Modi Sri Lanka Visit: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को 7 अहम समझौते हुए. जिसमें रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए गए. यह समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद हुए. इस रक्षा समझौते को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह समझौता श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा सेना के हस्तक्षेप के लगभग चार दशक बाद हुआ है. यहां आपको हम एक-एक प्वाइंट में बताएंगे की भारत और श्रीलंका के बीच कौन-कौन से समझौते हुए.

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद 7 अहम समझौते हुए. जिसपर दोनों ने हस्तक्षर भी किए.

  1. रक्षा सहयोग समझौता: भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहला और सबसे अहम समझौता रक्षा सहयोग को लेकर हुआ. यह हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “नेतृत्व स्तर पर यह मान्यता भी है कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो मौजूदा रक्षा साझेदारी को और गति प्रदान करेगा.”
  2. ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग: भारत, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ. इसमें श्रीलंका को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में सहयोग शामिल है. दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए1
  3. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. दोनों देशों के बीच सूचना-तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी विकास में साझेदारी है.
  4. सोलर पावर प्रोजेक्ट: नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौता हुआ.
  5. स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग: स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा अनुसंधान में सहयोग के लिए एक समझौता हुआ. इस समझौते का लाभ दोनों देशों के नागरिकों को मिलेगा.
  6. फार्मास्युटिकल सहयोग: श्रीलंका और भारत के बीच दवा उद्योग में सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. जिसमें दवाओं की आपूर्ति और संयुक्त अनुसंधान शामिल हो सकता है.
  7. सांस्कृतिक और धार्मिक जीर्णोद्धार: श्रीलंका में सीता एलिया सहित कई मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भारत ने सहयोग का भरोसा दिया है.

श्रीलंका के साथ महत्वपूर्ण समझौते के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?

श्रीलंका के साथ 7 अहम समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि हमारे सुरक्षा हित समान हैं. दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई है और एक दूसरे पर निर्भर है.” “मैं भारत के हितों के प्रति राष्ट्रपति दिसानायके की संवेदनशीलता के लिए उनका आभारी हूं। हम रक्षा सहयोग के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण समझौतों का स्वागत करते हैं.”

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने बयान में क्या कहा?

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया है कि श्रीलंका अपने भूभाग का इस्तेमाल किसी भी तरह से भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदमों के लिए नहीं होने देगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जरूरत के समय में भारत द्वारा श्रीलंका को दी गई सहायता और निरंतर बरकरार एकजुटता अत्यंत मूल्यवान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >