Video: मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे लोग, गाड़ी से बाहर निकलकर पीएम ने हिलाया हाथ

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए यूपी के सहारनपुर में रोड शो करते हुए वे देहरादून पहुंचे. नीचे देखें रोड शो का वीडियो.

Video : प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर में रोड शो करते हुए देहरादून पहुंचे. रोड शो का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी अपनी कार से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. सड़क के दोनों और भारी भीड़ है. भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगा रही है. बीच-बीच में बड़े-बड़े पोस्टर पीएम के आगमन को लेकर लगाए गए हैं. देखें वीडियो.

यहां वे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस कॉरिडोर से दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा. खास बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इंसान और जानवरों के बीच टक्कर कम हो. इसमें 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >