पीएम मोदी की मां के AI वीडियो मामले में कांग्रेस के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

PM Modi Mothers Al Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का Al वीडियो मामले में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस और उसकी आईटी सेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पार्टी पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई है.

PM Modi Mothers Al Video: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एआई वीडियो मामले में FIR दर्ज की गई है. बीजेपी दिल्ली चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. अपनी शिकायत में बीजेपी ने कहा, “10 सितंबर को आईएनसी बिहार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता का Al/डीपफेक वीडियो शेयर किया गया था. जो दोनों की छवि खराब करने और बदनाम करने के लिहाज से किया गया था. यह कानून, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा का घोर उल्लंघन है.”

कांग्रेस और आईटी सेल के खिलाफ इन धाराओं के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसकी आईटी सेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18 (2), 336 (3), 336 (4), 340 (2), 352, 356 (2) और 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया है.

कांग्रेस ने क्या किया था पोस्ट

प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस की बिहार इकाई ने बुधवार 10 सितंबर को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिंदी में लिखा था, ‘‘साहब के सपनों में आई मां.’’

बिहार कांग्रेस का ट्वीट

अनुराग ठाकुर ने एआई वीडियो मामले में कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का एआई वीडियो प्रसारित करके निम्न स्तर की राजनीति का परिचय दिया है. ठाकुर ने कहा, ‘‘हर किसी के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है, लेकिन कांग्रेस और राजद इतना नीचे गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के बारे में अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. एआई से बने इस वीडियो से कांग्रेस और राजद की मानसिकता साफ झलक रही है. क्या राजनीति में किसी की मां को गाली देना जरूरी है?’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी है और बिहार के साथ-साथ देश की जनता भी पार्टी को माफ नहीं करेगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद को बड़ा झटका देगी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >