राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की बीजेपी, कहा- कांग्रेस कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री वाले वीडियो पर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. बीजेपी ने कांग्रेस को 'कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी' करार दिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री वाले वीडियो को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. बीजेपी ने कांग्रेस को कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बताया दिया है.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कांग्रेस के ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि जो पार्टी लगभग छह दशकों तक सत्ता में रही, वह एक ऐसे सर्कस में बदल जाएगी जो बस अपने बचे-खुचे समर्थकों का मनोरंजन करने में लगी है. भारतीयों को गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय चुने हुए नेता हैं! कांग्रेस पार्टी अब कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बन गई है! वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं... RIP.


क्या हुआ था ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में?

राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया था. कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती, बेरोजगारी और संस्थानों से जुड़े मुद्दे उठाए गए. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दावा किया कि देश का ‘सिस्टम’ छात्रों के सवालों से डरता है और उन्होंने शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा.

इंदौर के कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि भी मंच पर मौजूद थे. मणि ने प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल की थी. इस प्रस्तुति में प्रधानमंत्री की विदेश नीति, उनकी मां और बच्चों के साथ उनके एक सिक्का-ट्रिक से जुड़े संदर्भ भी शामिल थे.


BJP ने क्या आरोप लगाया?

बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया और मंच पर जिस तरह की गतिविधियां हुईं, वह राजनीतिक शुचिता के अनुरूप नहीं थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की राजनीति में सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि इस तरह की नकल और टिप्पणी को जनता स्वीकार नहीं करेगी.

JDU नेता ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

JDU नेता श्याम रजक ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय विचारधारा और नीतियों के आधार पर बहस होनी चाहिए. रजक ने राहुल गांधी को राजनीतिक प्रशिक्षण लेने और समाजवाद तथा प्रमुख राजनीतिक नेताओं से संबंधित साहित्य पढ़ने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि किसी नेता या उसके परिवार के सदस्यों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है.


ये भी पढ़ें: Video: माई फ्रेंड... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में किसने लगा लिया राहुल गांधी को गले, हंस-हंसकर छात्र हुए लोटपोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >