PM Modi ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध सिर्फ कूटनीतिक नहीं हैं, बल्कि हिंद महासागर की लहरों ने सदियों से दोनों देशों के लोगों को जोड़ा है. इसी समुद्र के जरिए व्यापार बढ़ा, संस्कृतियों का मेल हुआ और आपसी भरोसा मजबूत होता गया.
राष्ट्रपति हर्मिनी का स्वागत और बधाई
संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्मिनी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और राष्ट्रपति बनने पर उन्हें भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति हर्मिनी की पहली भारत यात्रा है और यह ऐसे खास साल में हो रही है, जब सेशेल्स अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस और भारत–सेशेल्स के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है.
आर्थिक सहयोग और डिजिटल साझेदारी पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ऐतिहासिक मौके दोनों देशों को आगे और ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देंगे. उन्होंने बताया कि भारत और सेशेल्स आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए अवसर तलाशेंगे. दोनों देश लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने, फिनटेक और डिजिटल तकनीक में सहयोग पर भी आगे बढ़ेंगे.
सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का विशेष पैकेज
पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का एक विशेष आर्थिक पैकेज देगा. इस पैकेज का इस्तेमाल सोशल हाउसिंग, ई- मोबिलिटी, स्किल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा. इससे खासकर सेशेल्स के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल के नए मौके पैदा होंगे.
Also read: PM मोदी की मलेशिया यात्रा: ‘पेरडाना पुत्रा’ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत
प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और भविष्य की साझेदारी
उन्होंने खुशी जताई कि सेशेल्स के सिविल सर्वेंट्स की भारत में ट्रेनिंग के लिए एक समझौता (MoU) भी किया जा रहा है. साथ ही भारत अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत पहले से ही एक भरोसेमंद साझेदार है और आगे भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे.
