PM Modi Kuwait Visit: कौन हैं 101 साल के मंगल हांडा, जिससे पीएम मोदी ने की मुलाकात

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय कुवैत की दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने 101 साल के एक भारतीय से मुलाकात की. जो इस समय काफी चर्चा में हैं.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत सिटी में 101 साल बुर्जुग मंगल सेन हांडा से मुलाकात की. मोदी ने उनके साथ कुछ देर बात भी की. जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपको बता दें, 101 साल के मंगल सेन हांडा, पूर्व आईएफएस अधिकारी हैं.

रामायण और महाभारत को अरबी भाषा में अनुवाद करने वाले से मिले पीएम मोदी

कुवैत सिटी में रामायण और महाभारत अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले प्रकाशक अब्दुल्लातफ अल नेदफ और उसके अनुवादक अब्दुल्ला बैरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्लातफ अल नेदफ ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है. मोदी इससे बहुत खुश हैं. ये पुस्तकें बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए.”

Also Read: PM Modi Kuwait Visit : कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे और मजबूत

प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत सिटी के एक होटल में पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी उनका अभिवादन किया और उनसे बातचीत भी की.

43 साल बाद किसी प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है. कुवैत पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और इससे निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >