पीएम मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं कीं, खर्च हुए इतने करोड़ रुपये

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया, राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई. उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये राशि खर्च की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अबतक कुल 21 विदेश यात्राएं की हैं. जिसमें 22 करोड़ रुपये से अधिक की खर्च हुई है. इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने संसद में दी है. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं जिन पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी.

राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया, राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई. उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपये की राशि खर्च की है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2019 से अबतक 86 विदेश यात्राएं कीं

मुरलीधरन ने कहा कि 2019 से राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं. 2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की. राष्ट्रपति की आठ यात्राओं में से सात यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में ब्रिटेन का दौरा किया था.

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार ने साधा निशाना, बोले- उन्हें क्या पता पिछड़ेपन का दर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >