PM Modi Bageshwar Dham: पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास, कहा- 'इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है'

PM Modi Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत ही कम दिनों के अंदर दूसरी बार बुंदेलखंड आने का मौका मिला है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस बार तो सीधे बालाजी का बुलावा आया है. हनुमान जी की कृपा से आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है.

PM Modi Bageshwar Dham:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वो रविवार को बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजा की. इसके बाद पीएम मोदी ने छतरपुर में कैंसर के लिए बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर हॉस्पिटल) की आधारशिला रखी. इस खास मौके पर बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने की जनसभा

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कहा कि आस्था का यह केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है. बता दें, 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला कैंसर अस्पताल कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज करेगा. यह अस्पताल अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित होगा और इसके पैनल में विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे.

‘कुछ लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं’- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सभा में कहा कि आज कल नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मजाक उड़ाता है. खासकर हिंदुओं की आस्था से नफरत करने वाले लोग हैं. ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते हैं और हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते हैं. उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 की व्यापक रूप से चर्चा हो रही है. यह अब अपने चरम पर पहुंच रहा है क्योंकि लाखों लोग पहले ही वहां पहुंच चुके हैं, त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं. इस भव्य आयोजन से हर कोई स्वाभाविक रूप से आश्चर्यचकित है. यह महाकुंभ एकता के प्रतीक के रूप में आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

पीएम मोदी की धीरेंद्र शास्त्री ने जमकर सराहना की

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी की जमर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमने ऐसे प्रधानमंत्री को पाया है जो सरहद पर तैनात सेना की बात करता है किसानों की बाद करता है.  वो संतो और महंतों की चर्चा करते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि तक अस्पतालों में मंदिर थे और अब मंदिर में अस्पताल होगा. यह बुंदेलखंड के लिए सबसे बड़ा वरदान है. उन्होंने कहा कि विश्वामित्र का भारत, विश्वमित्र की भूमिका निभा रहा है.

बालाजी का बुलावा आया है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत ही कम दिनों के अंदर मुझे दूसरी बार वीरों की धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है. इस बार तो सीधे बालाजी का बुलावा आया है. हनुमान जी की कृपा से आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है. मैंने यहां बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्य के लिए मैं धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन करता हूं और बुंदेलखंड के लोगों को बधाई भी देता हूं. 

Also Read: इंडो–पैसिफिक रीजन का विवाद क्या है? भारत के महत्व को दरकिनार कर चीन क्यों दिखाना चाहता है दादागिरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >