प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% GDP बढ़त को लेकर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि कुछ लोग देश में "झूठ की गूंज" और निराशा फैलाने में लगे हुए हैं. उनके इस बयान को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चल रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है.
PM मोदी ने क्या कहा?
PM मोदी ने भारत की 7.8% GDP बढ़त का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कई तरह की मुश्किलों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि "भारत के भीतर निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग "झूठ की गूंज" चारो तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं."
ये भी पढ़ें: 7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- 'जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे'
PM मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' अभियान युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर लगातार चल रहा है. इसलिए PM के "झूठ की गूंज" वाले शब्दों को राहुल गांधी के अभियान पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.
क्या है राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' अभियान?
राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत देश के अलग-अलग शहरों में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस अभियान में पेपर लीक, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी, महंगी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी राहुल गांधी इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर चुके हैं.
