World Heritage: पीएम मोदी बोले- 350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को भारत लाया गया, वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी सत्र का किया उद्घाटन

World Heritage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया. बैठक 21 से 31 जुलाई, 2024 तक होगी.

World Heritage: वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की बैठक का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, धरती हमारी मां है और हम उसकी संतान हैं. इसी विचार को लेकर भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस और मिशन लाइफ जैसे समाधान दे रहा है. पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान देगा.

350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को भारत वापस लाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते वर्षों में हम भारत की 350 से अधिक प्राचीन धरोहरों को वापस लाए हैं. प्राचीन धरोहरों का वापस आना वैश्विक उदारता और इतिहास के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है. ये कार्यक्रम भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि से जुड़ा है. मुझे बताया गया है कि हमारे उत्तर पूर्वी भारत के ऐतिहासिक ‘मोइदम’ को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल होना प्रस्तावित है. ये भारत की 43वीं विश्व धरोहर साइट और और उत्तर पूर्वी भारत की पहली धरोहर होगी जिसे यह दर्जा मिल रहा है.

पीएम मोदी ने गुरु पुर्णिमा पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत गुरु पुर्णिमा का पवित्र पर्व मना रहा है. मैं आप सभी और सभी देशवासियों को ज्ञान और आध्यात्म के इस पर्व की बधाई देता हूं.

अमित शाह ने की चुनावी शंखनाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >