PM Modi Gift: पीएम मोदी ने जो बाइडेन को दिया चांदी का यह चमचमाता उपहार, लिखी हुई थी खास बात

PM Modi Gift: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक खास तोहफा दिया है. इस उपहार को महाराष्ट्र के कारीगरों ने तैयार किया है. यह एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है. वहीं उन्होंने जिल बाइडेन के लिए पश्मीना शॉल भेंट की है.

PM Modi Gift: पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर हैं. अपने दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. पीएम मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने आवास पर मोदी का स्वागत किया और दोनों नेता एक दूसरे से गले मिले. जो बाइडेन ने पीएम मोदी को ग्रेड वेलकम किया. उन्होंने हाथ पकड़कर पीएम मोदी को अपने आवास में ले गये. यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन को खास तोहफा भेंट किया.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को दिया खास तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को चांदी से बने हस्तनिर्मित प्राचीन रेलगाड़ी का मॉडल उपहार में दिया है. इसे महाराष्ट्र के कारीगरों ने तैयार किया है. यह एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है, जो भारतीय धातु शिल्प कला की उत्कृष्टता को दर्शाती है. अधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन कलाकृति में जटिल काम किया गया है. यह 92.5 फीसदी चांदी से बनी है. यह कलाकृति भाप इंजन चालित रेलगाड़ी के युग को समर्पित है. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए इस मॉडल में भारत में यात्री ट्रेन में प्रयुक्त मानक प्रारूप के आधार पर अंग्रेजी और हिंदी में मुख्य डिब्बे के दोनों ओर दिल्ली-डेलावेयर और इंजन के दोनों ओर भारतीय रेलवे लिखा गया है.

Pm modi gift: पीएम मोदी ने जो बाइडेन को दिया खास तोहफा

अमेरिकी की प्रथम महिला को भी बेशकीमती उपहार
पीएम मोदी ने जो बाइडेन के साथ-साथ अमेरिकी की प्रथम महिला जिल बाइडन को भी खास उपहार दिया है. जिल बाइडेन को पीएम मोदी ने पापियर माशे यानी कागज की लुगदी के डिब्बे में रखी पश्मीना शॉल भेंट की हैं. पश्मीना शॉल जम्मू-कश्मीर की हस्तकला की समृद्ध और बेहतरीन विरासत का अद्भुत नमूना है.

खास होती है पैकिंग
पश्मीना शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से पापियर माशे डिब्बे में पैक करके दी जाती हैं. ये डिब्बे अपनी मनमोहक सुंदरता और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं. ये कागज की लुगदी, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग करके हाथ से बनाए जाते हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रत्येक डिब्बा कला का एक अनूठा नमूना है, जो कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है. अधिकारियों ने कहा कि ये डिब्बे न केवल उपयोगी हैं, बल्कि सजावट में भी काम आते हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Ajmer Firing: अजमेर में खूनी जंग, दो गुटों में विवाद के बीच फायरिंग, एक शख्स की मौत

Arvind Kejriwal : केजरीवाल ने किया ऐलान, इस दिन छोड़ देंगे सीएम आवास, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >