PM Modi Gift: बनारस में गंगा नदी पर 2,642 करोड़ की लागत से बनेगा ब्रिज, ट्रेन के साथ दौड़ेंगी कारें

PM Modi Gift: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है. इसी कड़ी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ब्रिज बनाने की घोषणा की गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े पुलों में होगी.

PM Modi Gift: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है. किसानों को MSP का गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों का डीए में इजाफा के साथ-साथ सरकार ने बनारस में एक नया ब्रिज बनाने का फैसला किया है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मालवीय पुल 137 साल पुराना है. अब, एक नया पुल बनाने का फैसला लिया गया है. वैषणव ने कहा कि इस पुल के निचले डेक पर 4 रेलवे लाइन और ऊपरी हिस्से पर 6 लेन का रोड बनेगा. यातायात क्षमता के मामले में इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े पुलों में होगी. वेष्णव ने बताया कि इसे 2,642 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा.

चार रेलवे लाइन और छह हाईवे लेन होगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रैफिक के लिहाज से यह दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक होगा. इस पर चार रेलवे लाइन और छह हाईवे लेन होंगे. उन्होंने कहा कि पुल में रेलवे लाइन नीचे और ऊपर 6 लेन का हाईवे होगा. पुल को अगले चार सालों में बनाने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई है. इस पुल के बन जाने से वाराणसी और चंदौली के बीच की कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >