पीएम मोदी की हुंकार, कहा- नेवी के रहते आंख उठाने की हिम्मत नहीं

PM Modi Kachchh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ में भारत-पाक सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), थलसेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों के साथ दीपावली मनाई.

PM Modi Kachchh: दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एकता नगर से कच्छ के कोटेश्वर पहुंचने के बाद सर क्रीक इलाके में लक्की नाला पहुंचे. वहां उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली मनाई. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की.

नेवी के रहते आंख उठाने की हिम्मत नहीं

कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- नेवी के रहते किसी में आंख उठाने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने आगे कहा, हम देश की रक्षा के लिए अपनी सेना की ताकत में विश्वास करते हैं. भारत के लोगों को लगता है कि उनका देश आपकी वजह से सुरक्षित है. पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, भारत अपनी सीमा के एक इंच पर भी समझौता नहीं कर सकता, इसलिए हमारी नीतियां हमारे सशस्त्र बलों के संकल्प के साथ जुड़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, जब दुनिया आपको देखती है, तो वह भारत की ताकत देखती है, जब दुश्मन आपको देखते हैं, तो उन्हें अपने नापाक मंसूबों का अंत दिखायी देता है.

भारत अपनी सीमा के एक इंच पर भी समझौता नहीं कर सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने आगे कहा, मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है. मातृभूमि की सेवा का ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है. ये सेवा आसान नहीं है. ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है. ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है. पीएम मोदी ने कहा, आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है. इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं. हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं.

Also Read: PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी का लुक हुआ वायरल, कच्छ में जवानों संग मनाई दिवाली

थलसेना, वायुसेना और नौसेना को एक साथ देखते हैं तो 111 के रूप में दिखता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम एक थलसेना, एक वायुसेना और एक नौसेना देखते हैं. लेकिन जब संयुक्त अभ्यास की बात आती है तो हम उसे 111 के रूप में देखते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, इक्कीसवीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, आज हम अपनी सेनाओं को, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रहे हैं. हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक सैन्य ताकतों की श्रेणी में ला रहे हैं. हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >